Site icon Dainik Savera Times

फाइनेंसरों ने दिन-दिहाड़े की फायरिंग; 2 भाइयों पर 6 राऊंड चलाईं गोलियां

रोहतक: रोहतक में दोपहर करीब 2 बजे फाइनेंसरों और 2 भाइयों में झगड़ा हो गया। फाइनेंसर पैसे लेने के लिए स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए थे। यहां बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों भाइयों के साथ कुछ लोगों ने फाइनेंसरों की स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़ फोड़ की। इसी दौरान फाइनेंसर ने दोनों भाइयों पर 5 से 6 राउंड फायर किए। इसमें एक गोली युवक के पेट से छूकर निकली, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान कर्ण सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

Exit mobile version