Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के नूंह में महिलाओं पर पथराव के एक दिन बाद अज्ञत लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

November 18, 2023

हरियाणा के नूंह में महिलाओं पर पथराव के एक दिन बाद अज्ञत लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नूंह: कुआं पूजन के लिए जाने के दौरान पथराव की एक घटना में एक दिन पहले तीन महिलाओं के घायल होने के सिलसिले में शुक्रवार को अज्ञत लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।उसने बताया कि पुलिस तीन किशोरों के माता-पिता की मौजूदगी में उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान ये किशोर वहां मौजूद थे। पुलिस ने पूर्व में बताया था कि बृहस्पतिवार रात नूंह में कथित तौर पर एक मस्जिद से कुछ अज्ञत लोगों द्वारा किये गए पथराव में कम से कम तीन महिलाएं घायल हुई हैं।

यहां नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराएं 148 (दंगा), 149 (गैरकानून एकत्र होना), 323 (नुकसान पहुंचाना), 341 (बंधक बनाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।यह मामला नूंह के वार्ड संख्या 11 के निवासी रामअवतार नाम के व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अपने छोटे भाई के बेटे के लिए बृहस्पतिवार को उन्होंने कुआं पूजन समारोह आयोजित किया था।रावअवतार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा, ‘‘कुआं पूजन यात्र के लिए जाने और लौटने के दौरान, हमारे परिवार और समुदाय की महिलाओं पर मदरसा एवं बड़ी मस्जिद से पथराव किया गया तथा जातिगत शब्दों से अपमानित किया गया क्योंकि हम अनुसूचित जाति से हैं।’’ नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि रात को हुई घटना के बाद दोनों समुदायों के लोग यहां एकत्र हुए थे। पुलिस टीम पहुंची और उन्हें अपने-अपने घरों में भेजा।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों समुदायों की एक बैठक बुलाई गई और उन्हें किसी तरह की अफवाह पर ध्यान दिये बगैर भाईचारा बनाये रखने का निर्देश दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। आठ महिलाएं अस्पताल पहुंचीं और अपनी एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) प्राप्त की। उस समय घटनास्थल पर मौजूद तीन किशोरों से एक वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ की जा रही है।’’उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा लगाये गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। यह घटना, 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्र पर एक भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद भड़की सांप्रदायिक झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत होने के कुछ महीनों बाद हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें