Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

कूलर और खेल उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल ओर प्लास्टिक के कारण भड़की, दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियों ने पाया काबू

May 5, 2025

कूलर और खेल उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल ओर प्लास्टिक के कारण भड़की, दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियों ने पाया काबू

हरियाणा में झज्जर में स्थित 2 कंपनियों के गोदामों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला।गांव रोहद स्थित कम्पनियों का है। एक ताइवानी कूलर फैक्ट्री है तथा दूसरी बच्चों के खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री है। अचानक आग लगने से आफरा–तफरी मच गई। हालांकि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है।

सोमवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में धुआं छा गया। पहले एक फैक्टी में ब्लास्ट हुआ और काले धुएं के बादल बन गए। जिसके बाद आग बढ़ कर फैल गई और दूसरी फैक्टी में गोदाम तक जा पहुंची। आग फैलने का मुख्य कारण गीदम में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ रहे।

नानपाओ रेजिंस कम्पनी और ग्रो किड्स कंपनी के गोदाम में आग लगने के समय कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसलिए हादसे में जनहानि नहीं हुई है। केमिकल्स और दूसरे कंपनी प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग आसानी से बड़े स्तर पर फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया।

 

हादसे में फैक्ट्री मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। दोनों गोदामों में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अलग–अलग जगहों से दर्जन भर से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस ओर दमकल विभाग को दे दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर जायजा लिया। आग लगने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें