Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में दुकान में लगी आग, जोरदार धमाके के बीच व्यक्ति के आग में जलने से मौत, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, आग लगने के कारण अज्ञात

December 20, 2024

झज्जर में दुकान में लगी आग, जोरदार धमाके के बीच व्यक्ति के आग में जलने से मौत, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, आग लगने के कारण अज्ञात

हरियाणा के झज्जर में दुकान में आग लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। गनहाउस में अचानक हुए धमके के बीच व्यक्ति आ फंसा ओर आग लगते ही झुलस गया। जिस कारण से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम भी पहुंची।

 

काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। जिसकी बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर गनहाउस को दुकान थी। इसी गनहाउस में और गोलियां रखने के लिए प्रदीप अंदर गया।

 

लेकिन सामान रखने के लिए जब प्रदीप ने दुकान का शटर खोला तो पाया कि दुकान में आग लगी है। जिसे शांत करने की मंशा से वह अंदर चला गया। ओर आग बुझाने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसी बीच एक जोरदार धमाका हुआ और आग ओर भी तेज बढ़ गई। इसी दौरान आग के बीच प्रदीप फंस गया। बाहर भी निकल नहीं पाया। और देखते ही देखते झुलस गया।

 

इस बीच आस पास मौजूद लोगों ने आग को भड़कते देखा तो सभी मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना भी दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनहाउस मालिक प्रदीप कुमार को लेकर बहादुरगढ़ के अस्पताल पहुंचाया।

 

जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है। जांच में अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल है। शव का पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग में दुकान पूरी तरह जल चुकी है। परिजनों ने हिसार से लाए गए सामान की जांच करने की दरखास्त की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें