Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेड़ी मानसिंह गांव में घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

September 25, 2025

खेड़ी मानसिंह गांव में घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

द्री (करनाल): खंड के गांव खेड़ी मानसिंह में सोमवार को एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा घर का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो तुरंत मकान मालिक को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया।

मकान मालिक मांगेराम ने बताया कि घटना के समय वह मजदूरी करने गए हुए थे और उनके बच्चे स्कूल में थे। घर खाली होने के कारण किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जब तक वह और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे, तब तक सारा सामान आग की लपटों में खाक हो चुका था।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायरमैन रजनीश ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने परिवार को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें