Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम में आग का तांडव, प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी आग, 100 से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंची

Fire in Polythene Factory

Fire in Polythene Factory

गुरूग्राम: जिले के कादीपुर इलाके में आज आग का तांडव देखने को मिला, सुबह करीब 4 बजे यहां स्थित एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में आग लग गईं। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे कबाड़ को आग ने अपनी आगोश में ले लिया।

जिसपर काबू पाने के लिए दमकल विभाग कि मौके पर करीब 2 दर्जन गाडी पहुंची। लेकिन आग जिस तेजी से फ़ैल रही थी उससे आसपास कि फैक्ट्रीयों में भी आग लगने कि पूरी संभावना थी। आग को काबू पाने के साथ साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों के सामने आसपास के इलाके में आग को फैलने से रोकने कि भी एक बड़ी चुनौती थी इसी बात को ध्यान में रखते हुए मौके पर करीब 100 फायर विभाग कि गाड़ियों को लाया गया जिसके बाद आग को कंट्रोल में किया गया।

वहीं लेकिन आग के इस तांडव में लगभग प्लास्टिक कबाड़ का ये गोदाम तो पूरी तरह से जलकर राख़ हो गया। तो वहीं कबाड़ के इस गोदाम से सटी दो फैक्ट्रीयों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे एक पिचकारी और होली का सामान रखने वाला गोदाम तो दूसरी टैंट हॉउस फैक्ट्री थी इस आग से दोनों फैक्ट्रीयों को भी लाखों रुपए का सामना जलने से भारी नुकसान पहुंचा है फिलहाल आग कंट्रोल में तो है लेकिन प्लास्टिक होने के चलते कुछ जगहों पर आग लगी है।

जिसपर फायर विभाग के कर्मचारी काबू पाने में लगे हुए है आग के कारणों का अभी पता नहीं लगा है लेकिन गणिमत ये रही जो लोग इस गोदाम में मौजूद थे। उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया जिससे किसी कि हताहत होने कि सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: हाई स्कोरिंग मैचों के बाद अंकतालिका में उथल-पुथल, किसके सर पर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप?

Exit mobile version