Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले चलाया AC; फिर चोरो ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

July 12, 2025

पहले चलाया AC; फिर चोरो ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

यमुनानगर : जिले में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। सूने पड़े घरों को चोर फिर से निशाना बना रहे है। छछरौली की शिव कॉलोनी में एक चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लगभग 5 लाख रुपए के सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। यह घटना उस समय हुई जब परिवार कपालमोचन गुरुद्वारा में माथा टेकने गया था। चोरों ने घर में फुरसत से एससी ऑन कर ठंडी हवा में बीड़ी पीते हुए घर के सामान को खंगाला। चोरी को अंजाम देने के बाद वे अपनी चप्पल घर में छोड़ छत पर पड़ी सीढ़ी से पिछली दीवार पर लगाकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार छछरौली निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि वह अैर उनकी पत्नी दोपहर करीब 2 बजे कपाल मोचन गुरुद्वारे गए थे और साढ़े 4 बजे के करीब घर वापस लौटे थे। वह घर पर ताले लगाकर गए थे। इस दौरान चोरों ने गेट के पास से दीवार फांदकर उनके घर का मुख्य दरवाजा तोडकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अंदर के दो कमरों के ताले भी तोड़े और अलमारी, स्टोर रूम व अन्य कमरों को भी अच्छी तरह से खंगाला। करीब डेढ़ से 2 घंटा चोर घर में रहे। इस दौरान वह तीन सोने की अंगूठियां, दो सोने की बालियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस सामान की कीमत पांच लाख रूपए से ज्यादा है।

चोरों ने लगभग तीन से चार घंटे तक घर में चोरी की और फिर छत पर पड़ी लकड़ी की सीढ़ी और रस्सी की मदद से पीछे से फरार हो गए। जब हम घर लौटे तो देखा कि दरवाजे टूटे हुए थे। कमरे का एसी ऑन था और अंदर किसी अनजान व्यक्ति की काले रंग की चप्पल और बीडिय़ां पड़ी हुई थीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना छछरौली थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच की और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया, जिन्होंने आकर आस पास से तथ्य जुटाए। थाना प्रभारी जगदीश का कहना है कि घर के मालिक बलविंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें :- ईद के मौके पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में युद्धविराम की घोषणा, इन देशों ने की थी अपील 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें