
हरियाणा डेस्क: अंबाला के गांव सौंडा में प्लॉट में खुदाई की गई है, जिसमें श्रीराम लिखा हुआ तैरने वाला पत्थर और अन्य धातु की मूर्तियां मिली हैं। यह सभी चीजें लाल रंग के कपड़े में बांधी हुई थी। वहीं प्लॉट मालिक मूर्तियां निकलने का दावा कर रहा है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: एक-साथ तीन मौतें…सड़क हादसे में युवक की मौत, फिर सदमे में बहन और मौसी ने भी तोड़ा दम
लक्ष्मी नगर की रहने वाली राजरानी ने बताया कि उसका गांव सौंडा में प्लॉट है, जहां पर वह अपना मकान बनाने जा रही थी, इसको लेकर प्लॉट पर जेसीबी चल रही थी। उसके पास कॉल आई कि प्लॉट में तैरने वाला पत्थर और मूर्तियां मिली हैं, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: पुंछ में गौवंश के अवशेष मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जब राजरानी अपने प्लॉट में पहुंची तो उसने देखा कि खाटू श्याम, हनुमान, लड्डू गोपाल की धातू मूर्तियां और श्रीराम लिखा तैरने वाला पत्थर है, उसने काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले उनका घर बनाया जाए, फिर अपना घर बनाया जाए। लोग मांग कर रहे हैं कि यहां पर मंदिर बनाओ। क्योंकि आज एकादशी है और खाटू श्याम का जन्मदिन है, जिसके बाद खाली प्लॉट पर भजन कीर्तन शुरू कर दिया गया।