Site icon Dainik Savera Times

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को लेकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग अलर्ट

हांसी: फेस्टिव सीजन चल रहा है. खुशियों का माहौल है लेकिन इस बीच एक सबसे बड़ी परेशानी होती है कि फेस्टिव सीजन में हम अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखें. मिठाई या अन्य खाने पीने की वस्तुएं जो हम खरीद रहे हैं क्या वह शुद्ध और गुणवत्ता युक्त हैं या नहीं हैं। क्योंकि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले सामने आते हैं ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। हरियाणा के हांसी की बात करें तो यहां भी खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है और विभाग द्वारा दुकानों में रेड की जा रही है. और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं. ताकि ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसा जाए जो आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Exit mobile version