Site icon Dainik Savera Times

महेंद्रगढ़ के District DC के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्रवाई; 21 अवैध सिलैंडर बरामद

नारनौल : महेंद्रगढ़ जिले के जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा-निदेर्शो पर जिला प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई। इसके तहत महेंद्रगढ़ और नारनौल में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 21 सिलेंडर जब्त किए गए। सहायक खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरुण सैनी ने बताया कि सरकार के स्पष्ट दिशा-निदेशरें के अनुसार यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा है। सैनी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के हक की गैस का दुरुपयोग न हो। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने अब व्यावसायिक जरूरतों के लिए उचित माध्यमों से कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता को और सुगम बना दिया है। ऐसे में व्यापारियों और नागरिकों को किसी भी प्रकार से घबराने या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

विभाग का प्रयास है कि नियमों का पालन करने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, लेकिन जो लोग कानून का उल्लंघन कर घरेलू गैस को व्यावसायिक कार्यो में इस्तेमाल करेंगे, उनके खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नारनौल टीम रवि कुमार इंस्पेक्टर, केशव सब इंस्पेक्टर, मनीष गुर्जर सब इंस्पेक्टर व कुलदीप शर्मा थे जबकि महेंद्रगढ़ टीम ब्रrा देवी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार इंस्पेक्टर शामिल रहे।

Exit mobile version