-
नारनौल : महेंद्रगढ़ जिले के जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के दिशा-निदेर्शो पर जिला प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई।.