नई दिल्ली : अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई जब उन्हें करीब 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली 5 मैच की टी-20 शृंखला के लिए टीम में चुना गया। पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद चयनकर्ताओं ने पहली बार टीम का चयन किया, जिसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने की। प्रज्ञान ओझा अंतरिम मुख्य चयनकर्ता हैं।
टीम में वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है जो चोट के कारण एशियाई खेलों में नहीं खेल सके थे। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 22 अक्तूबर से 1 नवंबर तक 5 टी-20 मैच खेलेगी। शृंखला का पहला मैच 22 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च में होगा जबकि दूसरा मुकाबला भी इसी शहर में 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। टी-20 शृंखला के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की एकदिवसीय शृंखला और 2 टैस्ट मैच भी खेलेगा।
(T-20 टीम 🙂
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रैड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
मेष: दिन शुभ रहेगा...