Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूपिंदर हुड्डा ने संदीप सिंह मामले को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप, कहा- इस मामले की हो CBI जांच

January 12, 2023

भूपिंदर हुड्डा ने संदीप सिंह मामले को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप, कहा- इस मामले की हो CBI जांच

हरियाणा के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा सर्कार पर काफी सवाल उठाए हैं। हुड्डा ने पंचायती कार्यो के लिए ई टेंडरिंग योजना पर हुड्डा ने सवाल उठाएं हैं। इस योजना में बड़ा घपला होने की आशंका जताई है। हुड्डा ने हरियाणा सरकार दुआरा चलाई जा रही परिवार पहचान पत्र के मायने परेशानी पहचान पत्र के तौर पर निकाले। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगो ने परिवार पहचान पत्र योजना से आ रही परेशानियां ज्यादा बताई।

हरियाणा को हुड्डा ने बेरोजगारी में एक नम्बर पर बताया और कहा कि हरियाणा में 37 प्रतिशत से ज्यादा बेरोजगारी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो दिन पहले दावा किया था कि हरियाणा में बेरोजगारी की दर छह प्रतिशत है। इसके साथ ही हरियाणा में महिला कोच छेड़छाड़ मामला में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने सरकार को मंत्री के बचाव में बताया। उन्होंने इस मामले की सी बी आई जांच की मांग की है। हुड्डा ने आरोपी मंत्री संदीप सिंह का नैतिकता के आधार पर अस्तिफा मांगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें