Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

चंडीगढ़: हरियाणा के सिरसा में एक गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। ये सभी पंजाब से राजस्थान में स्थित एक मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नाथूसरी चौपटा के थाना प्रभारी ईश्वर ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई जब ट्रैक्टर ट्रॉली का हुक वाहन से निकल गया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पंजाब के पटियाला जिले में पतरां के समीपवर्ती गांवों से थे जो राजस्थान में गोगामेदी जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 18 अन्य घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना उस वक्त हुई जब ट्रैक्टर ट्रॉली का हुक निकल गया और वाहन पलट गया।’’

Exit mobile version