Site icon Dainik Savera Times

बहुराष्ट्रीय कंपनी का एचआर प्रमुख बताकर एचएसबीसी बैंक से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

गुरुग्राम: एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का एचआर (मानव संसाधन विभाग) का प्रमुख होने का दावा कर एक कथित जालसाज द्वारा एचएसबीसी बैंक से दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 38 वेतन खाते खोले, 28 क्रेडिट कार्ड बनाए और दो ऋण लिए। लेकिन, उसने न तो ऋण चुकाया गया और न ही क्रेडिट कार्ड का भुगतान किया।पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में सुशांत लोक पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एचएसबीसी बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ अब्रोल की ओर से की गयी शिकायत के अनुसार, आरोपी द्वारा दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई थी। कुछ क्रेडिट कार्ड और ऋण धारक बैंक को भुगतान नहीं कर रहे थे और उनसे संपर्क भी नहीं किया जा सका।पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच के बाद इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version