Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Crypto Currency में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर साढ़े 7 लाख की ठगी

May 14, 2025

Crypto Currency में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर साढ़े 7 लाख की ठगी

यमुनानगर : क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर अंबाला रोड नजदीक चावला पैट्रोल पंप निवासी जीत सिंह से साढ़े 7 लाख ठग लिए गए। आरोप पंचकुला के गांव बडोला कलां निवासी सुखबीर सिंह, जिला कुरूक्षेत्र के गांव रतनगढ़ ककराली निवासी गुरमेल सिंह तथा जिला अंबाला के गांव मुज्जफरा निवासी सोमनाथ पर लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सुखबीर सिंह, गुरमेल सिंह व सोमनाथ के साथ हुई। आरोपियों ने उसे क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाकर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि जब उसे पैसों की जरूरत होगी तो उसका सारा पैसा वापस मिल जाएगा।

इस दौरान 27 सितंबर 2023 को आरोपियों ने क्रिप्टो करंसी में पैसे लगवाने के नाम पर उससे साढ़े 7 लाख ले दिए। उसने यह पैसे तीन लाख रुपये नकद व बाकि आरटीजीएस के माध्यम से दिए। इस दौरान आरोपी ने उसे 13 जनवरी 2024 को मुनाफे के 17235 रुपए दिए। मगर इसके बाद आरोपियों ने उसे कोई पैसा नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: ईरान का दावा: US का F-15E लड़ाकू विमान गिराया, पायलट को जिंदा पकड़ा; अमेरिका ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें