Site icon Dainik Savera Times

गुरूग्राम में शांतिपूर्ण तरीके से हुई जुमे की नमाज, दुकानें खुलीं

गुरुग्राम: हरियाणा में हुए दंगों के बाद आज (शुक्रवार) गुरुग्राम की विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं, मस्जिद के आसपास की दुकानें भी खोली गई।झड़पों के लगभग दो हफ्ते बाद शुक्रवार को गुरुग्राम में मस्जिद से सटी दुकानें खोले जाने पर दुकानदारों में खुशी है। मगर वहीं हाल की झड़पों के कारण अधिकांश मस्जिदों में कम भीड़ देखी गई अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है।

शुक्रवार को सोहना चौक वाली जामा मस्जिद, राजीव चौक के पास वाली मस्जिद सहित अधिकांश मस्जिदों में सामान्य से कम भीड़ देखी गई।एक दुकानदार असलम ने आईएएनएस को बताया, ‘हमें खुशी है कि हमारी दुकानें दो सप्ताह के बाद खुली हैं। झड़प के बाद हमारी दुकानें बंद थी, हमें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।‘वहीं, नूंह में प्रशासन ने मुसलमानों से घर पर ही नमाज अदा करने को कहा था।जमीयत उलेमा के अध्यक्ष मुफ्ती सलीम कासमी ने लोगों से फिर से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी खुले स्थान पर शुक्रवार की नमाज अदा न करें और उन्हें मस्जिदों या अपने घरों में नमाज अदा करने को कहा।

मुस्लिम एकता मंच के सदस्य शहजाद खान ने कहा, ‘हमने अपने समुदाय के सदस्यों से खुली जगहों पर शुक्रवार की नमाज अदा न करने को कहा है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।‘एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने कहा, ‘शुक्रवार की नमाज पर कोई प्रतिबंध नहीं है। नमाज की अनुमति थी। हमने लोगों से गलत सूचना पर विश्वास न करने की अपील की है। हमारी साइबर अपराध टीमें असामाजिक पोस्ट पर नजर रख रही हैं।‘

Exit mobile version