Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल। भगोड़ा शराब तस्कर गिरफ्तार, अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

November 9, 2025

कैथल। भगोड़ा शराब तस्कर गिरफ्तार, अदालत में पेश कर भेजा गया जेल

अदालत के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए कैथल पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश और एसआई सतीश कुमार की टीम ने गांव नीमवाला निवासी सोमदत्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चौकी किठाना पुलिस ने 26 मई 2021 को 24 बोतल शराब सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था।

जमानत पर छूटने के बाद आरोपी दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। अदालत ने आदेशों की अवहेलना करने पर उसे 27 अगस्त 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें