Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगवार; होटल में खाना खाते समय 30 राउंड फायरिंग, 4 युवकों की मौत

November 26, 2026

गैंगवार; होटल में खाना खाते समय 30 राउंड फायरिंग, 4 युवकों की मौत

रोहतक : रोहतक में बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों लोग खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में खाना खा रहे थे। वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई। आरोप है कि हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। मारे गए तीन युवक बाबा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि चौथे का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था। मृतकों की पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी रिंकू (28), विनीत (22), यश उर्फ गंजू (22) और बेरी निवासी हिमांशु (26) के रूप में हुई है। भाऊ गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में दो हत्याओं का बदला लेने की बात कही गई है।

हालांकि इस पोस्ट की किसी ने पुष्टि नहीं की। आईएमटी थाना पुलिस ने रिंकू के चचेरे भाई मन्नु की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। चारों के शव पीजीआई के डेडहाउस में रखवाए गए हैं। अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुए हैं। रिटौली गांव के रहने वाले सन्नी रिटोलिया और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच वर्ष 2019 से दुश्मनी चली आ रही है। 7 साल से जारी इस गैंगवार में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है।

भाऊ गैंग की ओर से सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है-आज मिलन ढाबे पर जो हत्याएं हुई हैं, वे रोहित बजरंग और सोनू डीघल का बदला लेने के लिए की गई हैं। इसलिए सोच-समझकर किसी की गाड़ी में बैठा करो और पहले पता कर लिया करो कि किसकी किससे दुश्मनी है। तुम यह मत समझना कि बच गए हो। तुमने आखिरी में मरना है। पहले तुम्हें बाकी लोगों की लाशें दिखाऊंगा और फिर तुम दोनों भाइयों को मरवाऊंगा। तुमने जो कहा था कि भाई छोड़ दो, माफ कर दो, उसका भी कोई असर नहीं होगा।

हमारा लेवल ऐसा नहीं है कि इंस्टाग्राम पर जवाब दें। हमारा जवाब अखबारों में छपता है। अब अगली खबर किसकी आएगी, यह देखना। अमन बंटी डीघल, रवि राठी गंगनौली और भाऊ गैंग, भाऊ गैंग 2020 पोस्ट में जिन 2 हत्याओं का जिक्र, जानिए कौन थे दोनों मृतक रोहित उर्फ बजरंग रोहतक के रिटौली गांव का रहने वाला था। मार्च 2022 में बैंक मित्र के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में बैंक मित्र के पिता राजेंद्र की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में अनिल उर्फ भाऊ के चचेरे भाई हिमांशु उर्फ भाऊ का नाम सामने आया था।

साहिल (26) फाइनेंस का काम करता था। 8 अप्रैल 2026 को डीघल गांव स्थित उसके कार्यालय पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में 10 से 15 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई थी। गोली लगने से साहिल की मौत हो गई। उसकी हत्या के बाद सोशल मीडिया पर रोहित गोदारा गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।

 

साहिल का करीबी अमन बंटी फरार

चार हत्याओं की जिम्मेदारी लेने वाला अमन उर्फ बंटी को साहिल का करीबी दोस्त बताया जाता है। साहिल की हत्या के बाद जितेंद्र के मर्डर केस में भी अमन उर्फ बंटी का नाम सामने आया था। इस मामले में नामजद होने के बाद से ही वह फरार है। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन अमन उर्फ बंटी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रात करीब 1 बजे खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में रिंकू, विनीत और यश खाना खा रहे थे। इसी दौरान पांच हथियारबंद बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर वहां पहुंचे। बदमाशों ने होटल में घुसते ही तीनों युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही होटल में भगदड़ मच गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें