Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम में गैंगस्टर ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की 

गुरुग्राम:  पुलिस रिमांड पर चल रहे कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी ने मंगलवार को पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया।गुरुग्राम पुलिस की पालम विहार क्राइम ब्रांच यूनिट एक मामले की जांच के लिए कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि गैंगस्टर ने शेविंग मशीन से अपनी गर्दन की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस गैंगस्टर को खुद को नुकसान पहुंचाने से रोकने में कामयाब रही और उसे प्राथमिक चिकित्सा भी प्रदान की।
एक पुलिस सूत्र ने कहा, ’गैंगस्टर कौशल ने पुलिस को बताया था कि वह शेविंग कराना चाहता है। इसके बाद पास के सैलून से नाई (हज्जम) को बुलाया गया। इस दौरान कौशल ने मशीन से शेविंग करते समय अपनी गर्दन की नस काटने की कोशिश की। हालांकि, अपराध शाखा कर्मयिों ने उसके इस प्रयास को रोक दिया।’
Exit mobile version