Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘तिलक जंझू का राखा’ पुस्तक का किया गया लोकार्पण, CM नायब सिंह सैनी को भी किया गया सम्मानित

October 15, 2025

‘तिलक जंझू का राखा’ पुस्तक का किया गया लोकार्पण, CM नायब सिंह सैनी को भी किया गया सम्मानित

Global Punjabi Association : ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन द्वारा टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा लिखित पुस्तक “तिलक जंझू का राखा (जीवन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब)” का लोकार्पण किया गया।

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन को समर्पित पुस्तक
यह पुस्तक श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन और उनकी अद्वितीय शहादत को समर्पित है, जो मानवता, साहस और धार्मिक स्वतंत्रता का संदेश देती है।

CM नायब सिंह सैनी को किया सम्मानित
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को समाज सेवा और सांस्कृतिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

कई प्रतिनिधियों ने लिया भाग
समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों, विद्वानों और पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें