Site icon Dainik Savera Times

सरकार ने बिचौलिया तंत्र को खत्म किया : कमलेश ढांडा

कैथल: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प आमजन के जीवन में सरलता लाना है। आज बिचौलिया तन्त्र को खत्म करने के लिए उन्होंने सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है, जिसके कारण व्यवस्था सरल हुई है और आमजन संतुष्ट हुआ है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने आज कैथल में प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर कैथल विधानसभा के 4 गांवों में जन संवाद कार्यक्रम किए। सुबह कैथल जिला के गांव बाबा लदाना से शुरू हुई जन संवाद कार्यक्रम की श्रृंखला गुहणा, सजूमा व मुंदडी तक देर शाम तक जारी रही।

मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में आजादी के बाद के बड़े बदलाव हो रहे हैं। एक समय था, जब खुद देश के प्रधानमंत्री कहते थे कि गरीब आदमी के लिए सरकार 100 पैसे भेजती है, लेकिन उन तक 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं। लेकिन बीते नौ साल की वर्तमान सरकार के दौरान यह व्यवस्था पूरी तरह से बदल रही है। आज केंद्र ही नहीं, प्रदेश सरकार द्वारा भी जरूरतमंद, गरीब, वंचित को दी जा रही योजनाओं, सेवाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है। कम्प्यूटर के एक क्लिक से करोड़ों पात्र परिवारों को सब्सिडी सीधे उनके खाते में जाती है।

 

 

 

Exit mobile version