Site icon Dainik Savera Times

सरकार मांगों को दे तवज्जो, नहीं तो बड़े संघर्ष का फूंका जाएगा बिगुल : भरतसिंह

भिवानी: अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अब सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी भी एकजुट हो गए है तथा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाकर आज उन्होंने 2 घण्टे का सांकेतिक धरना उपायुक्त कार्यालय के बाहर दिया तथा आगामी संघर्ष की रूपेरखा बनाने में जुट गए है। इस मौके पर हरियाणा पुलिस संगठन (एसोसिएशसन) के प्रधानों ने बताया कि पुलिस व जेल कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने, 65-70-75 की आयु होने पर 5-10-15 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोत्तरी, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, मैडिकल कैशलेस सुविधा सभी अस्पतालों में दिए जाने, कोरोना काल के समय काटा गया।

18 माह का डीए का एरियर ब्याज सहित दिया जाए, फैमिली पेंशनर्ज को भी एलटीसी सुविधा दिए जाने, पुलिस कर्मचारियों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर हरियाणा पुलिस संगठन (एसोसिएशसन) पिछले लंबे समय से संघर्षरत्त है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना किए जा रही है। इसीलिए सरकार को चेताने के लिए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने आज सांकेतिक धरना दिया है,ताकि सरकार को चेताया जा सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार अब भी उनकी मांगों को तवज्जो नहीं देती है तो वें 22 सितंबर को अम्बाला और 27 अक्टूबर को करनाल में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगें।

Exit mobile version