Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

यौन शोषण मामले में आरोपी सांसद पर तुरंत एक्शन ले सरकार: ओपी चौटाला

May 4, 2023

यौन शोषण मामले में आरोपी सांसद पर तुरंत एक्शन ले सरकार: ओपी चौटाला

चंडीगढ़: केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में पहले किसान सड़क पर थे, फिर जवान सड़क पर आए और अब पहलवान भी सड़क पर बैठे हैं। जो भाजपा कभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती थी, आज वही भाजपा बेटियों का शोषण करने वाले अपने सांसद को बचाने का प्रयास कर रही है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला ने बुधवा को जाट धर्मशाला में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। अपने संबोधन में जहां उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर रखा वहीं प्रदेश सरकार पर भी उन्होंने अपनी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार में खिलाड़िय़ों को पूरा मान-सम्मान दिया जाता था खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इनेलो सरकार ने खिलाड़ियों के हितों के लिए अनेक नीतियों को लागू किया।

इसी का परिणाम रहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों खासकर बेटियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम विश्व भर में चमकाने का काम किया। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि ये खिलाड़ी आज न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं तो भाजपा सरकार आरोपी सांसद के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार को कुश्ती संघ अध्यक्ष पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए और उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खेती और किसान दोनों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। पूर्व सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में परिवर्तन की ब्यार चल चुकी है। हरियाणा परिवर्तन पदयात्र, प्रदेश में जहां से गुजर रही है, वहां लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत इनेलो एक बार फिर सत्ता में आएगी और प्रदेश को एक बार फिर विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें