Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रुप-डी पेपर लीक से स्पष्ट, बिना घोटाले BJP-JJP नहीं करवा सकती एक भी भर्ती: भूपेंद्र हुड्डा

October 31, 2023

ग्रुप-डी पेपर लीक से स्पष्ट, बिना घोटाले BJP-JJP नहीं करवा सकती एक भी भर्ती: भूपेंद्र हुड्डा

पानीपत : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि तमाम दावों के बावजूद सीईटी ग्रुप-डी का पेपर भी लीक हो गया। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार कोई भी भर्ती बिना भ्रष्टाचार के नहीं कर पा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 2 लोगों पर अब तक बीजेपी-जेजेपी सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है। सवाल खड़ा होता है कि क्या सरकार बाकी पेपर लीक और भर्ती घोटालों की तरह इस मामले को भी दबाना चाहती है। हुड्डा आज समालखा में जारी 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में आज शामिल हुए।

इसके बाद हुड्डा ने पट्टी कल्याना गांव में पत्रकार के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ और सिर्फ इवेंटबाजी और विज्ञापनों को ही हकीकत मानकर चलती है। जबकि कांग्रेस की नीतियां धरातल लागू होती थीं। इसीलिए कांग्रेस कार्यकाल के दौरान सही मायनों में प्रदेश का विकास और हर वर्ग का सम्मान हुआ। लेकिन बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा के विकास की रफ्तार को धक्का पहुंचाने का काम किया। इसके चलते हरियाणा के 9 साल बर्बाद हो गए। 9 साल से सत्ता में होने के बावजूद सत्ताधारियों के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। इसीलिए वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ओछी बयानबाजी और जात-धर्म की राजनीति का सहारा ले रहे हैं। लेकिन हरियाणा की जनता इसको बखूबी समझ चुकी है और वोट की चोट से अपना जवाब दर्ज करवाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें