Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब आसान नहीं होगी GST चोरी, CM ने शुरू की आबकारी विभाग की दो बड़ी डिजिटल पहलें

December 13, 2025

अब आसान नहीं होगी GST चोरी, CM ने शुरू की आबकारी विभाग की दो बड़ी डिजिटल पहलें

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग की दो प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरूआत करते हुए शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता को नई गति प्रदान की। इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाना, सेवाओं को समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाना और राजस्व प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करना है। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा विकसित कर हितैषी मोबाइल एप्लीकेशन का लोकार्पण किया। यह ऐप आम नागरिकों को जीएसटी चोरी की जानकारी सरल और गोपनीय तरीके से देने की सुविधा प्रदान करता है। नागरिक फर्जी बिलिंग, गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, बिना पंजीकरण कारोबार, बिल न देने या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की सूचना फोटो, वीडियो या दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं। ऐप यह सुनिश्चित करता है कि सूचना देने वाले की पहचान संबंधित फील्ड अधिकारियों को न दिखाई दे। प्राप्त सूचना पर विभागीय अधिकारी आवश्यक जांच व कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ में स्कूल को बम की धमकी मिलने से मची अफरा-तफरी, जांच जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें