Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर थार डिवाइडर से टकराई, पांच की मौत

September 27, 2025

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर थार डिवाइडर से टकराई, पांच की मौत

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह तड़के झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट-9 पर एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। यूपी नंबर की ब्लैक थार में तीन युवतियां और तीन युवक सवार थे, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे।

ओवरस्पीड के कारण वाहन डिवाइडर से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवतियों और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें