Site icon Dainik Savera Times

गुरुग्राम: मानेसर अरावली में दो स्थानों पर मिले नर कंकाल, 3 महीने से सड़ रहे थे शव

गुरुग्राम: मानेसर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 12 घंटे के भीतर दो स्थानों पर अलग-अलग नर कंकाल मिले। इसमें पुरूष का कंकाल रविवार रात को मारुति कंपनी के गेट नंबर 4 के पास अरावली की पहाड़ी में मिला जबकि सोमवार दोपहर को महिला का कंकाल करीब सात किलोमीटर दूर गांव कासन की पहाड़ी में मिला है महिला के कंकाल के पास कपड़े भी मिले हैं दोनों की ही मौत करीब तीन महीने पहले हुई बताई जा रही है। आईएमटी थाना पुलिस ने दोनों कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ही कंकाल करीब 30 वर्ष के महिला एवं पुरूष के हैं न तो इनकी पहचान हो पाई है और न ही इनकी मौत के कारण पता लग पाए हैं फिलहाल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई है इसके साथ ही दोनों कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं क्षेत्र से मिसिंग लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही तकनीकी आधार पर जांच की जा रही है।

Exit mobile version