Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर क्राइम से निपटने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने कसी कमर, स्कूली छात्र-छात्राओं को कर रहे जागरूक

August 25, 2023

साइबर क्राइम से निपटने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने कसी कमर, स्कूली छात्र-छात्राओं को कर रहे जागरूक

विश्व के मानचित्र पर साइबर सिटी के रूप में अपनी पहचान बना चुके गुरुग्राम में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जमतरा के बाद अब कई ऐसे गैंग सक्रिय हो गए है जो लालच दे कर लोगो की गाड़ी कमाई को एक ही झटके में हजम कर रहे है। साइबर क्राइम की लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने अब कमर कस ली है। पुलिस ने ऐसे क्राइम को रोकने के लिए एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत पुलिस साइबर एक्सपर्ट को साथ ले लोगो को जागरूक करने में जुट गई है। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में साइबर एक्सपर्ट ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से कैसे बचें के गुर भी दिए।

साइबर एक्सपर्ट की मॉने तो आज लेपटॉप और मोबाइल फोन पर ही पढ़ाई हो रही है। ऐसे में साइबर ठग्गो ने भी नया तरीका अख्तियार कर लिया है। वह ऐसे मेसेज भेजते है जिन्हें देख कर बच्चे लालच में पड़ जाते है। मसलन ऐप डाउनलोड करने पर आप को 500 रुपए का गिफ्ट बाउचर मिलेगा। जिसे देख कर अधिकांश लोग ऐप को डाउनलोड कर लेते है और ठग्गी का शिकार हो जाते है। पुलिस लोगो के साथ-साथ बच्चो को भी जागरूक कर रही है कि ऐसी किसी भी ऐप को डाउनलोड न करे और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी पर्सनल इन्फॉर्मेशन शेयर न करे।

एक्सपर्ट की मॉने तो बड़ो की अपेक्षा बच्चे बात को जल्दी समझते है और अमल करते है। इसलिए स्कूल स्तर पर इस तरह के सेमिनार आयोजित किए जा रहे है। जिससे साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सके। गुरुग्राम पुलिस की यह मुहिम कितना असर दिखाती है और साइबर क्राइम पर कितना अंकुश लग पाता है यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो पुलिस मुहिम को लेकर खासी जोश में है और जगह-जगह पहुच कर लोगो को जागरूक करने में जुट गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें