Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर के एक खेत में मिला अधजला शव…मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान,जांच में जुटी पुलिस

March 22, 2024

यमुनानगर के एक खेत में मिला अधजला शव…मृतक के सिर पर मिले चोट के निशान,जांच में जुटी पुलिस

यमुनानगर: जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। बुड़िया के पास खेत में एक अधजला शव मिला है। फिलहाल शव की सिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पहले हत्या की गई है उसके बाद शव को आग लगाई गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। यमुनानगर के बुड़िया इलाके में खेतों में आज एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

युवक के शरीर पर चोट के कई निशान है। खेत में काम कर रहे मजदूर राजेश का कहना है कि रोजाना की तरह मैं खेत में पहुंचा तो दूर से एक अजीब सी चीज दिखाई दी। पास जाकर देखा तो लगा कि यह एक पुतला है। हालांकि राजेश की समझ में कुछ नहीं आया लेकिन उसके हाथ पांव ज़रूर फूल गए। वह तुरंत सड़क किनारे एक चाय वाले को साथ लेकर जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो पता लगा कि यह एक अधजला शव है।

कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत नजदीकी लगता थाना को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर बुड़िया चौकी इंचार्ज, जगाधरी थाना शहर एसएचओ, डीएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि व्यक्ति के शरीर पर चोट के कई निशान है। हमारी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति कि पहले हत्या की गई है उसके बाद उसे जलाया गया है।

हालांकि अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन उसकी बाजू पर दो नाम लिखे हैं। यमुनानगर में 50 दिन के अंदर हत्या के बाद शव को जलाने का यह तीसरा मामला है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जलाने के पीछे हत्यारे का इरादा शख्स की पहचान को मिटाना है या फिर कुछ और।फिलहाल पुलिस व्यक्ति की पहचान में जुट गई है तो दूसरी तरफ सभी पहलुओं की जांच कर हत्यारे तक पहुंचना भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें