Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में बेलगाम अफसरशाही, फाइनेंस और कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक से आधे सदस्य नदारद

March 11, 2024

अंबाला में बेलगाम अफसरशाही, फाइनेंस और कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक से आधे सदस्य नदारद

अंबाला: हरियाणा के जिले अंबाला में बेलगाम अफसरशाही का एक और नमूना नगर निगम की सब कमेटी की बैठक में देखने को मिला। अंबाला नगर निगम की बजट की बैठक आज होनी है लेकिन इससे एक घंटे पहले फाइनेंस और कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक रख दी गयी। बैठक में कमेटी के 6 सदस्यों में से 3 सदस्य ही बैठक में पहुंचे और इस बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा,डिप्टी मेयर राजेश मेहता,वार्ड 3 भाजपा पार्षद मनीष आनन्द मन्नी तो पहुंचे।

लेकिन निगम कमिश्नर संगीता तेतरवाल ,मेयर शक्ति रानी शर्मा, वार्ड 11 से भाजपा पार्षद रजिंदर कौर नहीं पहुंचे। जिसको लेकर बैठक में पहुंचे सदस्यों ने खासी नाराजगी जताई। बता दे कि बैठक में कोई भी अधिकारी हिस्सा लेने नहीं आया। इससे पहले भी इम्प्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमे कोई अधिकारी नहीं आया था। सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा ने इस रवैये पर नाराजगी दिखाई।

कमाल की बात तो यह है कि जहां अफसरशाही पार्षदों और खुलेआम बैठकों से दूरी बना रहे हैं वहीं मेयर शक्ति रानी शर्मा की सब कमेटी की बैठक में न शामिल होना चर्चा का विषय है। आज की बैठक में खतौली डेयरी कांप्लेक्स के काम पर चर्चा होनी थी तो वहीं शहर के नालों की सफाई पर बात होनी थी। इसके अलावा वार्ड 19 में स्टॉर्म वाटर के 80 लाख टेंडर पर चर्चा कर मुहर लगानी थी। लेकिन अधिकारियों समेत मेयर के इस बैठक में न आने से जनता को इन सब परेशानियो को झेलनी पड़ेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें