Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hansi: बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने खोया नियंत्रण, लगीं गंभीर चोटें

November 20, 2024

Hansi: बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने खोया नियंत्रण, लगीं गंभीर चोटें

Hansi Accident : हिसार जिले के हांसी में एक बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और गिर गया तथा गंभीर चोटें आई। यह हादसा एक छोटे बच्चे के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण हुआ। उसे बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिर गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए रूप नगर कॉलोनी निवासी राज ने बताया कि वह आज सुबह करीब 11 बजे घर से निकलकर अपनी बाइक धुलवाने के लिए त्रिकोण पार्क जा रहा था।

उसके साथ बाइक पर उसका एक दोस्त भी बैठा था। जैसे ही वह त्रिकोण पार्क के पास पहुंचा तो एक छोटा बच्चा उसकी बाइक के सामने खेलता हुआ आ गया। राज ने बताया कि उस बच्चे को बचाने के प्रयास में उसने अचानक बाइक मोड़ दी तथा उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

इससे वह और उसका दोस्त दोनों बाइक से गिर गए तथा काफी दूर तक घसीटते चले गए। इसके बाद उसके दोस्त ने राज के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। राज के परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे हांसी सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसका उपचार हांसी सिविल अस्पताल में चल रहा है। राज के साथ बाइक चला रहे उसके दोस्त को भी मामूली चोटें आईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें