Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांसी आरओबी पर एक साल से अंधेरा, तीन विभाग जिम्मेदारी से पीछे हटे

November 11, 2025

हांसी आरओबी पर एक साल से अंधेरा, तीन विभाग जिम्मेदारी से पीछे हटे

हांसी। प्रेम नगर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी हैं। रात के समय यहां घना अंधेरा छा जाता है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोग कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी विभाग ने लाइटें दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें: धमाके के बाद दिल्ली में बंद हुई सड़कें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जानकारी के अनुसार, आरओबी का निर्माण करीब पांच वर्ष पहले हुआ था और उस समय लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इसकी देखरेख कर रहा था। लेकिन अब लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और ग्राम पंचायत — तीनों विभाग जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। प्रेम नगर के ग्रामीणों का कहना है कि रात में ओवरब्रिज पर अंधेरा होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों का दर्द: जय हिंद रिक्शा यूनियन के प्रधान सुनील मजोका ने कहा कि एक वर्ष से लाइटें बंद हैं, कई बार अधिकारियों से मिले और मांग पत्र भी दिया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रेम नगर निवासी आशीष प्रजापति ने कहा कि अंधेरे के कारण अक्सर हादसे होते हैं, मगर प्रशासन मौन है। गांव के सरपंच अरविंद ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन विभागों के बीच समन्वय नहीं हो पा रहा।

लोक निर्माण विभाग के जेई सत्यवान ने बताया कि आरओबी चालू होने के एक वर्ष बाद ही स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद को हैंडओवर कर दी गई थीं। अब इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद की है और वही लाइटों की मरम्मत करवाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें