Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाप-बेटे की गई जान

November 9, 2024

हरियाणा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाप-बेटे की गई जान

Haryana Accident : हरियाणा से एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है आपको बता दे कि हरियाणा के रेवाड़ी में तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे और उसके पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

टक्कर लगने के बाद मासूम बच्चा मां की गोद से छिटककर हाईवे किनारे नाले में जा गिरा। वहीं इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। बता दे कि मृतकों की पहचान रेवाड़ी के गांव जीतपुरा निवासी अमित और उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे जिगर के रूप में हुई है, जबकि घायल पत्नी की पहचान रवीना के रूप में हुई है।

आपको बता दे कि मृतक अमित को अपने बेटे और पत्नी को ससुराल छोड़ना था। तभी रास्ते में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अमित हाईवे पर गिर गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत तीनों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अमित और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे जिगर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविना के पैर में चोट लगने के कारण उसे भर्ती किया गया है। सूचना के बाद कसौला थाना अंतर्गत गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि हादसा करने वाली कार रोहतक रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद रंग की कार थी। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

वही परिजनों के अनुसार जीतपुरा निवासी अमित अपने पिता विनोद का इकलौता बेटा था। अमित की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी था जिसका नाम जिगर है। अमित शहर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत था। अमित और उसके बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

जांच अधिकारी गढ़ी बोलनी में तैनात ASI अक्षय के अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अमित के पिता विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें