Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में हवा सबसे प्रदूषित… हिसार का AQI 500,जींद AQI 406 दूसरे स्थान पर

November 4, 2024

हरियाणा में हवा सबसे प्रदूषित… हिसार का AQI 500,जींद AQI 406 दूसरे स्थान पर

Haryana Air Pollution: हरियाणा में सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में उमस बढ़ने के साथ ही वातावरण में स्मॉग की चादर फैल गई है। इस स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश की समस्या हो रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

वहीं, अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है। हरियाणा का हिसार प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार हो गया है। यहां सुबह 3 बजे से ही AQI 500 तक बना हुआ है। इसी तरह जींद में AQI 400 से ऊपर चला गया है। दोनों जगहों के आसपास कल सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए। वहीं, हिसार में टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम, फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहा है।

Haryana Air Pollution

हरियाणा के 20 शहरों में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया है। रविवार को पराली जलाने के 19 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर कुल आंकड़ा 857 पर पहुंच गया है। शुक्रवार को पराली जलाने के कुल 35 मामले सामने आए।प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर स्मॉग का स्तर बढ़ गया है। हवा में नमी और दिवाली पर हुई भारी आतिशबाजी को इसका कारण माना जा रहा है। इस बार दिवाली दो दिन मनाई गई, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें