Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau ने कलायत में कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर को एक लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

November 30, 2023

Anti Corruption Bureau ने कलायत में कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर को एक लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के फलस्वरुप आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को पुनः बड़ी सफलता मिली। एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने कलायत में कार्यरत कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोऑपरेटिव सोसाइटी कलायत में कार्यरत इंस्पेक्टर रोशन लाल ऑडिट रिपोर्ट को शिकायतकर्ता के पक्ष में तैयार करने की एवज में ₹100000 की रिश्वत की मांग कर रहा है ।

प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और रोशन लाल को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अम्बाला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें