Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नूह में 2 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते डीएचबीवीएन के जेई को किया गिरफ्तार

January 19, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नूह में 2 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते डीएचबीवीएन के जेई को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई महाबीर सिंह तथा ड्राइवर रफीक को ₹2000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी जेई महाबीर सिंह ने शिकायतकर्ता से बिजली चोरी का मामला दर्ज न करने की एवज में शिकायतकर्ता से ₹2000 की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

इस मामले में दोनों आरोपियो के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें