Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सड़क हादसे के दौरान बाप–बेटे की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

November 9, 2024

हरियाणा में सड़क हादसे के दौरान बाप–बेटे की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

हरियाणा के रेवाड़ी में बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और उसकी पत्नी, बच्चे सहित बाइक से गिर पड़े। हादसे में बाप–बेटे की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

 

आरोपी हादसे के बाद फरार हो गए। हादसा दिल्ली–जयपुर हाइवे पर भूड़ला गांव के निकट हुआ था। कार द्वारा टक्कर लगते ही बच्चा उछल कर नाले में जा गिरा। और महिला सर्विस रोड की तरफ जा गिरी।

 

बाइक चालक की पहचान जीतपुरा गांव, रेवाड़ी निवासी 29 वर्षीय अमित और उसकी 25 वर्षीय पत्नी रवीना के रूप में हुई है। साथ में डेढ़ वर्षीय बच्चा जिगर भी था। अमित ओर जिगर की हादसे में मौत हो गई। वहीं रवीना अस्पताल में उपचाराधीन है।

अमित अपनी पत्नी और बच्चे को पत्नी के मायके छोड़ने के लिए बाइक पर सवार हो जा रहा था। इसी बीच दिल्ली–जयपुर हाइवे के निकट तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमित का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा।

अमित का बच्चा टक्कर लगते ही रवीना की गोद से उछल कर सड़क के किनारे बने नाले में गिर गया। वहीं रवीना भी बाइक से नीचे सर्विस रोड की तरफ गिर पड़ी। ये देख आरोपी फरार हो गए। वहीं राहगीरों ने तीनों को संभाला।

राहगीरों ने ही तीनों को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में एंबुलेंस की सहायता से भर्ती करवाया। अस्पताल पहुंचने ही चिकित्सकों ने बाप–बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं रवीना के पैर में चोट जिनके कारण उसे भर्ती कर लिया गया है।

अमित के पिता ने आरोपियों। के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए उनके शवों को शवगृह में रखवाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें