Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला उपायुक्तों के साथ की समीक्षा विशेष बैठक

सोनीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से नियमित तौर पर अपने कार्यालय में लोगों की समस्या सुनने और उनका निस्तारण करने का भी निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों का निवारण, सड़क पुर्ननिर्माण एवं मरम्मत, खरीफ सत्र में फसल खरीद की तैयारी, रबी सत्र के लिए खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की।

Exit mobile version