Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां का दूध पिया है तो भारत आओ… विदेशों में छिपे बैठे गैंगस्टर्स को हरियाणा DGP की खुली चुनौती

October 30, 2025

मां का दूध पिया है तो भारत आओ… विदेशों में छिपे बैठे गैंगस्टर्स को हरियाणा DGP की खुली चुनौती

हरियाणा डेस्क: हरियाणा DGP ओपी सिंह बुधवार को रोहतक पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा में गैंगस्टर्स, ड्रग्स और पुलिस सिस्टम पर खुलकर बात की। इस दौरान DGP ने विदेश में छिपे बदमाशों को खुली चुनौती दे डाली।

ये भी पढ़ें: लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली और कोलकाता को छोड़ा पीछे

उन्होंने कहा- ये खुद को गैंगस्टर कहते हैं, लेकिन असल में गीदड़ और कायर हैं। मां का दूध पिया है तो भारत आओ, जो अपराधी खुद को ताकतवर समझते हैं, वे असल में डर के मारे विदेशों में छिपे बैठे हैं। ये लोग शेर नहीं, बल्कि गीदड़, सियार और लोमड़ी जैसे हैं जो भागते रहते हैं और कुत्ते की तरह मारे जाते हैं। देश में डर फैलाने की कोशिश करते हैं, जबकि असल में खुद डर कर विदेशों में छिपे बैठे हैं।

DGP ने आगे कहा- अगर मां का दूध पिया है तो सामने आकर दिखाओ। ये विदेश में इसलिए हैं क्योंकि भारत में आकर टिकने की हिम्मत नहीं रखते। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि अब अपराधियों को यह समझ लेना चाहिए कि हरियाणा पुलिस किसी से डरने वाली नहीं है। स्विट्जरलैंड से हाल ही में एक कुख्यात बदमाश लाया गया और उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून के हाथ कितने लंबे हैं।

जब मीडिया ने पुलिसकर्मियों की फिटनेस का मुद्दा उठाया, तो ओपी सिंह ने हंसते हुए कहा कि फिटनेस एक व्यक्तिगत मामला है लेकिन अगर किसी पुलिसकर्मी की वर्दी से पेट बाहर दिखे तो अच्छा नहीं लगता। पुलिस की वर्दी में अनुशासन और सम्मान झलकना चाहिए।

VD : चक्रवात मोन्था: कई जगहों पर भारी बारिश, अगले 4 दिन और भी भारी बारिश का खतरा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें