Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा को केंद्र से नहीं मिली कोरोना वैक्सीन, अब सरकार खुद करेगी परचेज

चंडीगढ़ : हरियाणा को केंद्र से कोरोना वैक्सीन नहीं मिली है। वहीं राज्य सरकार का अपना स्टॉक भी लगभग खत्म हो गया है। अब राज्य सरकार अपने स्तर पर कोर-बी वैक्सीन की खरीद करेगी ताकि प्रत्येक जिले में एक-एक सेशन चलता रहे। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 2000 कोर-बी वैक्सीन का आर्डर दिया गया है। जिसके आने के बाद ही वैक्सीनेशन का काम शुरू होगा। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. सोनिया त्रिखा खुल्लर का कहना है कि कोर-बी वैक्सीन की खरीद के लिए आर्डर भेजा गया है। प्रदेश में बुस्टर डोज के तौर पर कोर-बी वैक्सीन लगाई जाएगी।

Exit mobile version