Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Education Board ने 10वीं-12वीं परीक्षा मार्च के लिए आवेदन की तरीखा इतने दिन के लिए बढ़ाई

February 3, 2024

Haryana Education Board ने 10वीं-12वीं परीक्षा मार्च के लिए आवेदन की तरीखा इतने दिन के लिए बढ़ाई

चंडीगढ़ : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली 10वीं-12वीं (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा मार्च के लिए स्वयंपाठी (कंपार्टमेंट, आंशिक/पूर्ण विषय अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं एडीशनल क्वालिफिकेशन श्रेणी) एवं हरियाणा मुक्त विद्यालय परीक्षा के सीटीपी/ओसीटीपी/फ्रैश/अंक सुधार कैटेगरी के लिए विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 5 फरवरी तक बढ़ा दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि काफी संख्या में परीक्षार्थियों द्वारा अनुरोध किया गया कि वह किन्हीं कारणों से मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके। ऐसे सभी परीक्षार्थियों को पहले 31 जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन का मौका दिया गया था। जिसे अब बढ़ाकर ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करने के लिए 05 फरवरी कर दिया गया है।

आवेदन करने से वंचित रहे परीक्षार्थी 2000 विलंब शुल्क के साथ समय रहते ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर दिए लिंक से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं वे शिक्षा बोर्ड की संबंधित शाखा में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें