Site icon Dainik Savera Times

 हरियाणा : पालतू कुत्ते के काटने के बाद बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती 

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में एक बुजुर्ग महिला को उनके पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, महिला जब एक गाय को रोटी खिला रही थी तभी कुत्ते ने उन्हें काट लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के बेटे ने कुत्ते को बाहर छोड़ने के लिए उसके मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Exit mobile version