Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सरकार ने कृषि टयूबवैल कनेक्शन के लिए स्वैचिछक लोड योजना की शुरू

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं के लिए कृषि टयूबवैल कनेक्शन के लिए स्वैच्छिक लोड घोषणा योजना शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता को अपना लोड बढ़वाने के लिए 100 रुपये प्रति किलोवाट की दर से जमा करवाने होंगे। इसके अतिरिक्त सर्विस कनेक्शन शुल्क, जो सामान्य अवस्था में 1500 रुपये प्रति बीएचपी है, की वसूली नहीं की जाएगी और उनका लोड बिना किसी जुमार्ने के नियमित कर दिया जाएगा। यूएचबीवीएन के प्रवक्ता ने बताया कि टयूबवैल कनेक्शन का लोड बढ़ाने की योजना का एक परिपत्र विभाग द्वारा जारी किया गया है।

 

Exit mobile version