Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का ऐलान, 27 दिसंबर से ओपीडी करेंगे बंद

December 26, 2023

हरियाणा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का ऐलान, 27 दिसंबर से ओपीडी करेंगे बंद

सिरसा : हरियाणा भर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। उन्होंने 27 दिसंबर से ओपीडी बंद करने का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 29 दिसंबर से इमरजेंसी ओपीडी भी बंद क्र देंगे। डॉक्टर इससे पहले भी 2 घंटे की हड़ताल कर नाराजगी जता चुके हैं।

किन-किन मांगों को लेकर नाराज चल रहे हैं डॉक्टर:-

  1. डॉक्टर के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन।
  2. एस एम ओ सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए।
  3. पीजी के लिए बाँड राशि एक करोड़ से घटाकर 50 लाख किया जाए।
  4. एसीपी जल्द से जल्द लागू किया जाए।

क्या हो सकता है असर हड़ताल का?
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर मुसीबत में पड सकता है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के संकेत से हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था चरमरा सकती है। बढ़ती ठंड व कोहरे के कारण लगातार सड़क हादसे और मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे नागरिक अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बोझ बढ़ता जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें