Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सरकार ने 212 प्रिंसिपलों को दी पदोन्नति, 26 बीईओ बने डिप्टी डीईओ

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 26 खंड शिक्षा अधिकारियों को डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग स्कूल में कार्यरत 212 प्रिंसिपल को भी प्रमोट किया है। सरकार ने पदोन्नत हुए 113 प्रिंसिपल को खंड शिक्षा अधिकारी बनाया है जबकि 99 प्रिंसिपल को खंड परियोजना समन्वयक (बीआरसी) लगाया है। पिछले लंबे समय से प्रिंसिपल की पदोन्नति अटकी हुई है। इसे लेकर कई बार एसोसिएशन भी विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर चुकी हैं। अब सरकार ने इन्हें पदोन्नति प्रदान की है।

सरकार द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों की डिप्टी डीईओ के पद पर पदोन्नति करने से जिलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा। इससे शिक्षा विभाग के दफ्तरों में अटके कामकाज भी पूरे होंगे। सरकार ने प्रिंसिपलों की पदोन्नति वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने से ठीक पहले करके बच्चों के हित में सही निर्णय लिया है। इससे स्कूलों में होने वाली परीक्षाओं के दौरान भी समुचित व्यवस्था बनाने में बल मिलेगा।

Exit mobile version