Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सरकार ट्रांसजेंडर को देगी नौकरी व शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर सरकार ने समाज के ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों को भी सरकारी नौकरियों व शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने की शुरूआत करने जा रही है। इस कड़ी में पिछड़ा आयोग इस श्रेणी के लोगों से सीधा संवाद कर सुझाव ले रहा है। शीघ्र ही आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा। हरियाणा राज्य पिछड़ा आयोग के चेयरमैन जस्टिस दर्शन सिंह ने आयोग के सदस्य डॉ. एसके गक्खड़ व श्यामलाल जांगड़ा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारियों व ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों के साथ बातचीत कर सुझाव मांगे।

Exit mobile version