Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana सरकार Group-C और D के 56354 पदों पर करेगी भर्ती

February 21, 2023

Haryana सरकार Group-C और D के 56354 पदों पर करेगी भर्ती

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिभाषण के दौरान सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों के लगभग 1.06 लाख मौजूदा संविदात्मक कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लाया गया है। समय पर वेतन के भुगतान के साथ-साथ ईपीएफ, ईएसआई और श्रम कल्याण से संबंधित सभी वैधानिक अनुपालनों का ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा 6736 नए उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रस्ताव पत्र जारी किए गए हैं। सरकारी नौकरियों में बार-बार आवेदन करने से युवाओं को छुटकारा दिलाने के लिए एकल पंजीकरण और सामान्य पात्रता परीक्षा का प्रावधान किया गया है। सरकार ने चालू वर्ष में ग्रुप-सी के 13275 पदों पर भर्ती की है। इसके अलावा ग्रुप-सी और डी के 56354 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह चालू वर्ष में हरियाणा लोक सेवा आयोग ने राज्य के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए 777 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। एचपीएससी द्वारा 7862 पदों के लिए भर्ती प्रक्रि या शुरू की गई है।

फरीदाबाद, रेवाड़ी, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में स्थापित किए जाएंगे नर्सिंग कॉलेज
राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने ईउपचार एप्लीकेशन को प्रदेश के 56 स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में सफलतापूर्वक लागू किया है। रोगियों ने लगभग 8.2 करोड़ ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाया है। करनाल के गांव कुटेल में स्वास्थ्य विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इस विश्वविद्यालय में 730 बिस्तरों के साथ सुपर स्पेशेलिटी अस्पताल की सुविधा होगी। सरकार द्वारा भिवानी, जींद, कैथल, यमुनानगर और नारनौल में सरकारी मेडिकल कॉलेज, नल्हड नूह में डेंटल कॉलेज, फरीदाबाद, रेवाड़ी, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल का विस्तार किया जा रहा है। पलवल, चरखीदादरी, फतेहाबाद और पंचकूला में मेडिकल कॉलेजों की घोषणा से हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रधानमंत्री का विजन हासिल किया जा सकेगा। रेवाड़ी के माजरी- मनेठी में नया एम्स स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने भारत सरकार को 210 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई है। आयुष वि•ााग ने 298 व्यायामशालाएं अपने अधिकार में ली हैं। इन व्यायामशालाओं में 750 योग सहायकों ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें