Site icon Dainik Savera Times

राहुल गांधी पर भड़के हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, कहा – ये इसे राष्ट्रीय झगड़ा बनाना चाहते हैं

राहुल गांधी के लोकसभा में बहस के दौरान अदानी को लेकर मोदी सरकार को घेरा ! इस पर हरियाणा के गृह मन्त्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। जहां तक मैं जानता हूं कि गांधी परिवार का अडानी परिवार से अच्छा मेल मिलाप था और अडानी ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि सबसे पहले मुझे जो बूस्ट किया वह राजीव गांधी ने किया था।उन्होने कहा कि राजस्थान में इनकी सरकार है और उन्होंने अदानी से ही करार किया हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी इनकी सरकार है वहां भी अडानी से ही करार किया हुआ है यदि अडानी इतना ही गलत है तो इनकी राज्य सरकारों ने अडानी से इकरार क्यों कर रखा है ! मुझे लगता है कि इनका कोई परिवारिक झगड़ा है इसीलिए यह इसे राष्ट्रीय झगड़ा बनाना चाहते हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक बयान मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को कहा है कि योगी धार्मिक नेता नहीं एक मामूली सा ठग है इस पर गृह मन्त्री अनिल विज ने पलटवार करते हूए कहा कि यह पार्लियामेंट्री भाषा के सिद्धांत के विपरित है परंतु जब आदमी खाली हो जाता है तो इस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग करता है।

Exit mobile version