महम: महम शहर के भिवानी स्टैंड रोहतक रोड़ स्थित तायल पेंट्स व हार्डवेयर के मालिक हरिओम तायल पर दिनदहाड़े चाकुओं से हमला किया गया। परिजनों व पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि हरिओम तायल को दो युवकों ने कुछ काम होने की बात कह कर गली में बुला लिया और गली में शनि मंदिर के पास चाकुओं से हमला कर दिया। हरिओम तायल के पेट में चाकू मारा गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में हरिओम को महम के नागरिक अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और साक्ष्य जुटाए हैं। गम्भीर हालात को देखते हुए हरिओम तायल को रोहतक पीजीआई रैफर किया गया है। दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आस पड़ोस की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपी फरमाणा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी
मेष: दिन शुभ रहेगा...